टिकट की परिभाषा, प्रकार, छपे कार्ड टिकट, कागज़ी टिकट






परिभाषा : टिकट रेल से यात्रा करने का या रेल सीमा में प्रवेश करने का अधिकार - पत्र होता है.

रेल अधिनियम की धारा 50/1 - इस धारा के अनुसार टिकट जारी किया जायेगा जिस पर यात्रा का विवरण  छपा होता है जैसे प्रस्थान स्टेशन, गंतव्य स्टेशन, दूरी, श्रेणी, किराया इत्यादि.  यह विवरण हिंदी और अग्रेजी में छपा होता है.

रेल - अधिनियम की धारा 50/3 - इस धारा के अनुसार, टिकट यदि निम्न श्रेणी (साधारण श्रेणी) का हो तो टिकट पर छपी जानकारी हिंदी, अंग्रेजी और प्रादेशिक भाषा में होगी.टिकट उच्च श्रेणी का हो तो टिकट पर छपी जानकारी हिंदी तथा अंग्रेजी में होगी.

टिकटों के प्रकार : टिकट मुख्य रूप से दो प्रकार के होते है.

A) यात्रा टिकट        B) अ - यात्रा टिकट 

यात्रा टिकट : यात्रा टिकट 3 प्रकार के होते है.

1. छपे कार्ड टिकट 
2. कागजी टिकट 
3. विशेष प्रकार के टिकट 


1. छपे कार्ड टिकट 
a. स्थानीय यातायात वयस्क एक तरफा यात्रा टिकट.
b. स्थानीय यातायात वयस्क वापसी यात्रा टिकट.
c. इतर यातायात वयस्क एक तरफा यात्रा टिकट.
d. इतर यातायात वयस्क वापसी यात्रा टिकट.
e. स्थानीय यातायात बालक एक तरफा यात्रा टिकट.
f. स्थानीय यातायात बालक वापसी यात्रा टिकट.
g. इतर यातायात बालक एक तरफा यात्रा टिकट.
h. इतर यातायात बालक एक तरफा यात्रा टिकट.


2. कागजी टिकट
a . कोरा कागज टिकट 
b. अतिरिक्त किराया टिकट 
c. अतिरिक्त किराया रसीद 
d. विशेष यान/ गाड़ी टिकट 
e. सैनिक टिकट 
f. उच्च पदस्थ अधिकारी मांग पत्र 
g संसद सदस्य पहचान पत्र 

No comments:

Post a Comment

.

Add To Any